16 दिसंबर को एंजाइटी अटैक आता है तुनिशा हॉस्पिटलॉइज होती हैं जहां पर डॉक्टर
हैवी वर्क का स्ट्रेस बताकर कहते हैं एंजाइटी का अटैक आया था। स्ट्रेस से बचें, और अच्छी नींद लें। हॉस्पिटल में मिलने गई मां से वो कहती है कि उनके साथ धोखा हुआ है धोखा हुआ...। मां समझाने की कोशिश करती हैं और फिर धीरे धीरे सब नार्मल हो जायेगा ऐसा समझाती हैं। तब मां ये पता नहीं होता है की ये मामला इतना गंभीर हो जायेगा। तुनिशा भी शायद ऐसा ही सोचती है और बात को आगे नहीं बढ़ाती हैं। लेकिन वो सारी बात जो उनके जहन में चल रही थी वो सामने नहीं आती है।
दूसरी खबर उनके प्रेगनेंसी को लेकर आई जिस पर उनकी मां ने चुप्पी साध रखा है उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया है अभी कुछ भी कंफर्म नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार करना पड़ेगा। बॉडी घर पर नहीं लाया गया है बॉडी को सुरक्षित रखा गया है और उनके परिजन इंग्लैंड में है कुछ चंडीगढ़ में है वह इकट्ठे होंगे तो यह अंतिम संस्कार का कार्य 27 दिसंबर को रखा गया है। तब तक पोस्टमार्टम की रिपोर्ट भी आ जाएगी कई सारे सवाल हैं जिनका जवाब अभी सामने आना बाकी है।
तुनिशा अपने और शीजान के साथ रिश्ते को लेकर शीजान के अफेयर की खबरों को सुनकर बहुत संजीदा थी। उससे पैदा हुए विवाद और अन्य खबरें जाहिर है काफी उलझन भरी रही होंगी। जिन्दगी में सफलता की सीढियां चढ़ती अभिनेत्री ने ऐसा कदम क्यों उठाया।
पुलिस ने शीजान के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 आत्महत्या के अंतर्गत केश दर्ज कर लिया है। स्पेशल कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए शीजान को पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। जहां पुलिस सुसाइड से जुड़े सवालों के बारे में पूछ्ताछ करेगी।
पुलिस ने उनके बीच संबंधों को एक्सेप्ट किया है और ये भी माना की उनके बीच सब ठीक नहीं चल रहा था।
ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी अभिनेत्री ने सुसाइड किया है। लेकिन ये सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है दिव्या भारती से लेकर आज तक जब खूबसूरत अभिनेत्री सफलता की सीढ़ियां चढ़ रहीं होती हैं उस समय ऐसा क्या हो जाता है की सुसाइड का निर्णय लेना पढ़ता है? इस बड़े और गंभीर मुद्दे के साथ छोड़ जाते हैं आपको। जल्द मिलेंगें ऐसे ही गंभीर सवालों और उनके जवाबों के साथ। आप पढ़ते रहिए श्री मीडिया ब्लॉग कलम के निशां।
मैं आपका होस्ट और दोस्त श्री करता हूं आपको फ्री। आपसे लेता हूं विदा बाबाय।