दिवाली

नमस्कार !
आपका अपना होस्ट और दोस्त "श्री " लेकर हाजिर है प्रोग्राम 'नव बन्ध'...दिवाली का खूबसूरत तोफा कुबूल हो ..!

§   आई-आई देखो आई दिवाली

  मिठाई की छौक, पाटकों की भौंक गली-गली.
  §   पटाके कुछ रावण की हँसी के जैसे है फटते
तो कुछ विमला की मुसकान की तरह फुस्स-फुसाते.
  §   मिठाइयाँ ! तो आज बन ठन कर हैं बैठी
कुछ तो हैं असली पर कुछ हैं नकली.
  §   ड्रैगन झालर लाइटों का टोटका टूटा
बैरी का हाथ पकड़ने से देशवासियों का गुस्सा फूटा.
  §   अखिलेश चाह रहे दिवाली लाइट से करना दिलाईट
कान खींच कर, कर दिया है इलेक्ट्रिक डिपार्टमेंट को राइट.
  §   लेकिन मोम-मुलायम को पिघलना होगा
रख अतीत को ध्यान में भविष्य बनाना होगा.
अखिल-शिव करें या शिव-अखिल
पर चलनी चाहिए सायकिल.
  §   सीमा पर गोली रोज मनाती है दिवाली
 दशकों बीत गए पर न आई उजयाली.
  §   हर साल मनाते है दिवाली
घी के दीपक, तेल के दीपक कोई सजाये मोमबत्ती की थाली
       किसी के दीपक में नहीं देखा जाति,धर्म,संप्रदाय और ऊच-नीच का बाती
   नहीं दिखा आतंक,माओ,अलगावाद की मिट्टी का बना दीपक
   नहीं दिखा हिंसा,प्रतिकार,प्रतिशोध की माचिस
   नहीं दिखा किसी के दीपक में बुरी सोच और बुराई का तेल
   हर साल मनाते हैं दिवाली,
 समाज के दीमक इन कीट पतंगों को खत्म कर पाया नही.
  §               हर साल मनाते हैं दिवाली
फिर भी कसाब,दाउद,हेडली, पा-चीन
       सम कीट आ गिरते हैं मेरी थाली.
   लगता हैं मुझको अपने घर की दीवारों ऊंची करने होगी
   मेरी नजरों से बच निकलते हैं
 ड्रोन से निगरानी करनी होगी.
  §   मुझको अब छोटे-छोटे न कर एक बड़ा
एक बड़ा दीपक जलना होगा
जलकर राख जिसमे इन सब को होना होगा
बाँट कर मिठाई फिर सबको देनी होगी बधाई
आई-आई भैया देखो आई दिवाली.
·    टाटा’ गर करनी है सेलिब्रेट दिवाली
तो ढूढना होगा दीपक इनोसेंट इस दिवाली.
·    ‘ऐ दिल है मुश्किल’ और शिवाय
 देखो कैसे पिटती है इस दिवाली.
·    देखना है नवम्बर में सलमान किसको बनाते है साली
 किसको गिफ्ट भेज कर करते है सेलिब्रेट दिवाली.
·    तलाक-तलाक-तलाक
 अबकी बार तलाक-तलाक-तलाक की है किसकी बारी
 (देखना है यूपी बोलती है किसको)-
 बसपा ,कांग्रेस,भाजपा का या सपा की है बारी.
·    दिवाली में मीठा जिसका लडडू होगा,आगामी चुनाव में ऊचा उसका तम्बू होगा.26/10/16

 

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें