यूपी चुनाव 2017

नमस्कार..!
आपक अपना होस्ट और दोस्त "श्री" लेके हाज़िर है  प्रोग्राम 'नव बन्ध' चुनावी एजेंडा 2017



चुनाव के पहलुओं पर नुक्ता चीनी की कोशिश...क्या है आज के चुनाव का एजेंडा..?

·     नुक्कड़ होटेल जिसने किया फ्री होगा
चुनाव में उसके पीछे जनसमूह होगा.
·     सोमरस की नदियाँ जो बहायेगा
सेहरा उसी के सर पर आयेगा.
·     बनारस के फेर में मत रहना यूपी बहुत भरी है
करनी अभी बहुत तैयारी है.
·     यूपी वही जहाँ जौनपुर,आजमगढ़ है
बुंदेलखंड,संतकबीरनगर और हरदोई है.
     रख कर दीन ध्यान में उड़ाना तुमको सुखोई है.
·     अयोध्या से भी गुजरना है मथुरा काशी से भी
देवा और किछौछा से भी.
पटरी पर बैठने वालों से भी मिलना है और
पटरी पर चलने वालों से भी.
·     किसी को नकद की दरकार तो किसी को नारायण की
इन सब से गुजर रहे होओगे तो दिखेगी जमात किसानो की
एक अदद से दरकार है जिनको कृषि में चमत्कार की
·     कहीं युवाक्रोश मिलेगी तो कहीं स्त्री उत्पीडन,
अस्मिता तो कहीं दिखेगी तरुनाई करते चूल्हा चक्की
·     ये सब है निगेटिव, बनानी है जिनकी तस्वीर पाजिटिव.
26/10/16

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें